अमृतसर लोकसभा सीट की दौड़ में शामिल नहीं : आर.पी. सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 12:23 PM (IST)

जालन्धर (स.ह.): भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता आर.पी. सिंह ने स्पष्ट किया है कि वह अमृतसर लोकसभा सीट के लिए टिकट की दौड़ में शामिल नहीं हैं। आर.पी. सिंह ने मंगलवार शाम को एक पंजाबी अखबार की कटिंग पोस्ट करते हुए पूरे मामले पर सफाई दी है। 

अखबार में क्यास लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी अपने महासचिव आर.पी. सिंह पर भी दाव लगा सकती है। खबर में यह लिखा गया था कि दिल्ली निवासी आर.पी. सिंह सिख मामलों में दिलचस्पी रखते हैं और पिछले कई महीनों से वह पंथक राजनीति कर रहे हैं और उन्होंने जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए प्रधानमंत्री व गृह मंत्री तक भी पहुंच की थी लेकिन आर.पी. सिंह ने इन सारी अटकलों पर विराम देते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा है कि वह अमृतसर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल नहीं हैं। 

swetha