प्रकाश सिंह बादल  के निधन पर RSS ने किया Tweet,  लिखी ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 03:45 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल  के निधन पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। 



RSS के ट्वीटर अकाउंट पर मोहन भागवत  ने लिखा," अपने प्रभावी व्यक्तित्व और कार्य से पंजाब के सार्वजनिक जीवन और अपनी सादगी एवं विनम्रता से संपूर्ण भारत में विशिष्ट छाप बनाने वाले श्री प्रकाश सिंह बादल अपने गुणों के कारण दीर्घ काल तक याद किए जाएंगे। उनके निधन से राष्ट्र के राजनैतिक जीवन में एक समर्पित अनुभवी व्यक्तित्व की अनुपस्थिति लंबे समय तक खलेगी। प्रकाश सिंह बादल जी के निधन पर विनम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिवारजनों को इस कष्ट को सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।"

गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल पिछले कई दिनों से फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिन पहले उन्हें आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे। प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और एक बार केंद्र में कृषि मंत्री रहे।

Content Writer

Vatika