आर.एस.एस. की शाखाओं पर रहेगी अब CCTV की पैनी नजर

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 02:41 PM (IST)

लुधियानाः हिंदू नेताओं पर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों के मद्देनजर अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर.एस.एस.) की शाखाओं पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कार्य शहर की अधिकतर जगहों पर लगभग पूरा ही हो चुका है।

आर.एस.एस. नेता सतपाल गोसाई की हत्या के बाद पुलिस अब और भी सतर्क हो गई है। इन शाखाओं में सुबह और शाम को लगने वाली शाखा को खुद एस.एच.ओ. और एक जी.ओ. स्तर का अधिकारी चैक करता है। पुलिस द्वारा यह कदम हमलावर की शिनाख्त तुरंत करने के लिए उठाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस शहर में लगने वाली आर.एस.एस. की शाखाओं को जाने वाले रास्तों पर भी सी.सी.टी.वी. से निगरानी रखने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के पास बजट की कमी के कारण सी.सी.टी.वी. लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंदर अरोड़ा का सहयोग लिया जा रहा है। वहीं पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह का कहना है कि सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आर.एस.एस. की शाखाओं के बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाए जा रहे हैं।

Anjna