RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का हुआ अंतिम संस्कार, मामा के लड़के ने मारी थीं गोलियां
punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 06:05 PM (IST)
जालंधर : आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का आज दोपहर करीब 2:30 बजे हरनाम दास पुरा स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और परिवार के सदस्य गहरे सदमे में नजर आए। सिमरनजीत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और उनके परिचित श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार सहित सभी की आंखें नम दिखीं।
बता दे कि फगवाड़ा लोह गेट के पास आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह के मामा के लड़के ने पैसों के लेनदेन को लेकर गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शरणजीत को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में सामने आरोपी शरणजीत मृतक आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह रिश्ते में मामा का लड़का था और प्लाट देखने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर माहौल तनावपूर्ण हुआ तो आरोपी ने दो रौंद गोलियां चला दी थी, जिसमें सिमरनजीत सिंह की मौत हो गई थी।

