RTO दफ्तर जाने वाले लोगों को राहत, अब आसान होंगे ये काम

punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 10:18 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा): रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आर.टी.ओ.) में अब लोगों की सुविधा के लिए एक नई ए.आर.टी.ओ. सर्विस विंडो शुरू की गई है। इस विंडो के माध्यम से नागरिक अब ऑनलाइन ट्रैफिक चालान का निपटान सहित अन्य परिवहन सेवाओं का लाभ सीधे ले सकेंगे। नई ए.आर.टी.ओ. सर्विस विंडो आर.टी.ओ. दफ्तर के साथ सटे कमरे में शुरू की गई है, जहां आज से लोगों के कामकाज की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस सुविधा से लोगों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए लंबे इंतजार या बार-बार आने की परेशानी से राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ए.आर.टी.ओ. विशाल गोयल का पिछले महीने अमृतसर तबादला हुआ था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें सप्ताह में तीन दिन के लिए जालंधर आर.टी.ओ. कार्यालय का एडीशनल चार्ज सौंपा है। आर.टी.ओ. अमनपाल सिंह ने बताया कि यह सर्विस विंडो लोगों की सहूलियत के लिए शुरू की गई है ताकि जनता ए.आर.टी.ओ. से संबंधित कामों को लेकर सीधे स्तर पर बेहतर सुविधाएं हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि जिन दिनों में ए.आर.टी.ओ. की ड्यूटी जालंधर में होगी, वह इस विंडो पर बैठ जनता को अपनी सेवाएं प्रदान किया करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News