उपमुख्यमंत्री रंधावा के दामाद की नियुक्ति पर छिड़ा घमासान

punjabkesari.in Monday, Nov 08, 2021 - 04:11 PM (IST)

चंडीगढ़ :  सी.एम. चन्नी की सरकार में अब नया विवाद शुरू हो गया है। पंजाब सरकार द्वारा उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के दामाद को एक अहम पद सौंपा गया है। उनके  दामाद तरुणवीर सिंह लहल को एडीशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। मुकेश बेरी को भी लॉ अफसर बनाया गया है। 

जानकारी के अनुसार सुखजिंदर सिंह रंधावा के दामाद को अहम पद देने पर विरोधी पक्ष द्वारा कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इस नियुक्ति से पंजाब की राजनीति पार्टी में एक नई हलचल शुरू हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal