PRTC की चलती Bus में हो गया हंगामा, पुलिस वाले ने निकाल ली रिवॉल्वर

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 03:25 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी : सुल्तानपुर लोधी के गांव डडविंडी के पास चलती PRTC बस में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुलिसवाले और बस कंडक्टर के बीच सीट को लेकर तीखी बहस हो गई। मौके पर माहौल इतना गरमा गया कि गुस्साए पुलिसवाले ने अपनी रिवॉल्वर तक निकाल ली, जिससे बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। 

बताया जा रहा है कि बस में सीट को लेकर शुरू हुई बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद बस कंडक्टर ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। इस बीच, वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिसवाले के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News