भगवंत मान के हक में उतरी विधायक रुपिंदर कौर रूबी, दिया यह बयान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी की तरफ से यदि भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान नहीं किया गया तो पार्टी को आगामी चुनावों में नुक्सान हो सकता है और सरकार बनानी मुश्किल हो सकती है। यह कहना है आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहात विधानसभा सीट से विधायक रुपिन्दर कौर रूबी का। रूबी ने यह भी कहा कि वह भगवंत मान के साथ है और यदि भगवंत आम आदमी पार्टी में रहेंगे तो वह भी रहेंगी।

विधानसभा सैशन के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते विधायक रुपिन्दर कौर रूबी ने कहा कि उनको समझ नहीं आ रहा है कि पार्टी की लीडरशिप 2017 वाली गलतियां क्यों दोहरा रही है, जबकि उन गलतियों से सबक ले कर इस बार बेहतर परफार्मैंस दिखाई जा सकती है। रूबी ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ा हर वालंटीयर यही चाहता है कि भगवंत मान को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर ही 2022 की चुनाव लड़ी जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी को नुक्सान होना यकीनी है और उसके बाद किसी बात का चिंतन करना कोई मायने नहीं रखेगा।

एक सवाल के जवाब में विधायक रूबी ने स्पष्ट किया कि पहले ही बहुत देर हो चुकी है, यदि जल्दी फ़ैसला नहीं लिया गया और पार्टी के वालंटियरों को भगवंत मान का चेहरा न मिला तो चुनावों में बहुत नुक्सान होगा क्योंकि वालंटीयर निराश हो कर घरों में बैठ गए हैं। पार्टी में भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर रुपिन्दर कौर रूबी ने कहा कि वह पूरी तरह भगवंत मान के साथ है और जब तक भगवंत मान पार्टी में रहेंगे, वह भी उनके साथ ही रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News