आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई रुपिंद्र रूबी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 05:34 PM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही विधायिका रुपिंद्र रूबी ने 'आप' पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। रूबी आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई है। रुपिंद्र कौर रुबी पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुई है। सिद्धू ने इस मौके पर कहा कि रुपिंद्र रूबी को कांग्रेस में आने पर पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। वहीं रुपिंदर रूबी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है, इसलिए वह आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई हैं। 

गौरतलब है कि रूबी ने कल कहा था कि यदि आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान नहीं किया गया तो पार्टी को आगामी चुनावों में नुक्सान हो सकता है और सरकार बनानी मुश्किल हो सकती है। रूबी ने यह भी कहा कि वह भगवंत मान के साथ है और यदि भगवंत आम आदमी पार्टी में रहेंगे तो वह भी रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News