गतका खिलाड़ी की बेरहमी से हत्या,सिर पर वार कर दिमाग निकाल बाहर फैंका

punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2019 - 10:41 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): न्यू कोटमित्त सिंह स्थित पीरा वाले बाजार के रहने वाले गतका खिलाड़ी हरबंस सिंह(22) की अज्ञात व्यक्तियों ने दो धारी कृपाण से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हरबंस सिंह अपने जीजा जगतार सिंह के घर पर अपने दो दोस्तों के साथ रह रहा था, जो वारदात के बाद से ही गायब है।  हरबंस सिंह को इतनी बेरहमी  से मारा गया कि उसका दिमाग निकाल कर दूसरे बिस्तर पर फैंका गया था। चेहरे पर इतने वार थे कि वे पहचानने के लायक भी नहीं छोड़ा था। कमरा पूरी तरह से खून से सना हुआ था।

बुधवार को मिलकर गया था बेटा, सुबह नहीं उठाया फोन

जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह के पिता गुरदेव सिंह गुरुद्वारा शहीदां साहिब में ड्यूटी करते हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ घर वालों को यह कह कर अपने जीजा कथावाचक जगतार सिंह के घर पर रह रहा था कि वह स्पेयर पार्ट का कारोबार शुरू कर रहा है। जगतार सिंह रोज शाम सिंह को घर से होकर जाता था। वह बुधवार रात को भी हरबंस सिंह से मिलकर गया था। वीरवार बाद दोपहर से हरबंस सिंह फोन नहीं उठा रहा था तो देर रात जगतार सिंह अपने ससुर गुरदेव सिंह को साथ लेकर घर पर गया जिसे बाहर से ताला लगा हुआ था। 

कमरे में  था दिल-दहलाने वाला मंजर

जगतार सिंह ने अपनी चाबी के साथ घर को खोला तो अंदर दिल-दहलाने वाला मंजर था। हरबंस सिंह को बुरी तरह से बिस्तार पर काटा गया था और कमरे की दीवारों व फर्श पर खून के धब्बे बिखरे हुए थे। हरबंस सिंह के कानों पर मोबाइल के हैड फोन लगे हुए थे, मानो उसे हमले के दौरान उठाने का भी मौका नहीं मिला और उसका बिस्तर पर सोते समय ही कत्ल कर दिया गया हो। पुलिस हरबंस सिंह के उन 2 साथियों की तलाश कर रही है जो उसके साथ रह रहे थे। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही ए.डी.सी.पी.-1 हरजीत सिंह धालीवाल, ए.सी.पी. सुशील कुमार व चौकी कोटमित्त सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं घटनास्थल को देख यह साफ हो रहा था कि हरबंस सिंह की मौत से पहले बंद कमरे में हत्यारों ने खून का तांडव किया।


फोरैंसिक टीम ने जुटाए सुराग

हत्या की इस वारदात के बाद फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसने हरबंस सिंह की हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया दो धारी खंडा (कृपाण) बरामद किया और मौके से कुछ ऐसे सुराग भी जुटाए जिनसे हत्या रोपियों तक पहुंचा जा सके।  

जल्द हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा : ए.डी.सी.पी. 

ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह धालीवाल का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। बहुत जल्द हत्या के इस मामले को सुलझा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चौक कोटमित्त सिंह के इंचार्ज ए.एस.आई. जोगिन्द्र सिंह का कहना है कि घर के आस-पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है मगर उनके हाथ कुछ ऐसे सुराग लग चुके हैं जिनसे बहुत जल्द इस मामले को सुलझा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

swetha