गुरुद्वारा साहिब में महिला ने की बेअदबी की कोशिश, सेवादारों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:39 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिले के कस्बा झबाल के पास गुरुद्वारा माता भाग कौर जी में एक मंदबुद्धि महिला द्वारा बेअदबी करने का मामला सामने आया है, यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। धार्मिक बेअदबी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झबाल थाने की पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ बेअदबी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में माता भाग कौर जी गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा गुरसेवक सिंह ने बताया कि शाम को एक महिला जो मंदबुद्धि होने का नाटक कर रही थी, माथा टेकने के बहाने श्री गुरुद्वारा साहिब में घुस गई और उसने थड़ा साहिब जहां  श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित थे पर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद सेवादारों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और नीचे खींच लिया। जबकि उक्त महिला ने सामने पड़े शस्त्रों से कृपाण उठाने की भी कोशिश की। इस पर मौके पर तैनात सेवादार ने उसे डांटा। सेवादार का गुस्सा देखकर महिला धीरे-धीरे खुद ही बाहर निकलने की कोशिश करने लगी, लेकिन संगत और सेवादारों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

इस सूचना के बाद मौके पर DSP सिटी सुखबीर सिंह और झबाल थाने के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संबंधित महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए DSP सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा माता भाग कौर जी में एक महिला द्वारा बेअदबी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। DSP सिटी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला, जो पंजाब की रहने वाली है और मंदबुद्धि लग रही है, जिसका डॉक्टरों से मेडिकल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संबंधित महिला की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों तक पहुंचने के लिए अपने लेवल पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News