सुखबीर बादल SAD के तीसरी बार बने प्रधान

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 02:49 PM (IST)

अमृतसर : अकाली सांसद सुखबीर सिंह बादल आज लगातार तीसरी बार शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान चुनें गए। अकाली दल के प्रतिनिधियों की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तेजा सिंह समुद्री हाल में बैठक हुई, जिसमें सुखबीर बादल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस दौरान सुखबीर और हरसिमरत बादल को सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया गया। अकाली दल का आज 99वां स्थापना दिवस भी था। 

इस मौके पर अकाली सीनियर नेता जत्थेदार तोता सिंह ने प्रधान पद के लिए सुखबीर बादल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे जगमीत बराड़ और प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से सुखबीर बादल को  प्रधान चुना गया। बता दें कि लगातार तीसरी बार सुखबीर बादल के सिर पार्टी प्रधान का ताज सजा है। 

 

शिरोमणि अकाली दल के समय-समय पर चुने गए प्रधान 

2008 में पहली बार शिअद प्रधान चुने गए थे सुखबीर 
 2008 में पहली बार सुखबीर शिअद (बादल) अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे और  दूसरी बार 2013 में चुने गए थे। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने एक मंझे हुए राजनेता के अनुसार पार्टी के तत्कालीन वरिष्ठ अध्यक्ष व मंत्री रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा से सुखबीर बादल के नाम का प्रस्ताव पेश करवाया था।  चुनाव से पहले सुखबीर बादल पार्टी नेताओं के साथ  श्री हरिमंदिर साहिब में स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह में जोड़ा घर और लंगर श्री गुरु रामदास जी में सेवा करते नजर आए। इस मौके पर अकाली नेता गुलजार सिंह रणिके, डा. दलजीत सिंह चीमा, बीबी जागीर कौर, बिक्रम सिंह मजीठिया,  महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, विरसा सिंह वल्टोहा, भाई रजिन्द्र सिंह मेहता, हरजिन्द्र सिंह धामी, हरमीत सिंह संधू, तलबीर सिंह गिल, गुरप्रताप सिंह टीक्का, शेर सिंह मंडवाला आदि मौजूद थे।


 

Vatika