दुखद खबर: विदेश में पंजाब के युवक के साथ दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 12:06 PM (IST)

समाना :  पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड में गांव फतेहगढ़ छन्ना के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार हरपाल सिंह का बेटा सतगुरु सिंह (34) करीब एक साल पहले रोजी रोटी के लिए न्यूजीलैंड गया था। पिछले हफ्ते एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई।

बीते दिन उसका शव गांव पहुंचा था। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल देखा गया। गांव के पूर्व सरपंच राजिंदर सिंह ने बताया कि सतगुरु सिंह एक आम किसान परिवार से था और कुछ समय पहले विदेश गया था। इस घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं इलाके में शोक की लहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here      

News Editor

Urmila