दुखद खबर: राजा वड़िंग का PA सड़क हादसे का शिकार

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 11:05 AM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल): पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पी.ए. की सड़क दुर्घटना में उनके निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों के मुताबिक राजा वड़िंग के पी.ए. भूपिंदर सिंह बराड़ का निधन हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila