सुखबीर बादल देश का सबसे बड़ा गप्पीः धर्मसोत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 05:47 PM (IST)

पटियाला (जैन): कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए उन्हें  देश का सबसे बड़ा झूठा और गप्पी बताया है।

सुखबीर को बताया सबसे बड़ा झूठा 

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मसोत ने कहा कि सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया बेबुनियाद बयानबाजी करके राज्य का माहौल ख़राब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर देश का सबसे झूठा और गप्पी है, जिसने 10 साल तक पंजाब के लोगों को पीटा और लूटा है। अब राजनीति में रहने के बावजूद सत्ता से बाहर होकर कुर्सी के सपने ले रहा है। अपने पिता प्रकाश सिंह बादल को पिता समान कह कर लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 

धर्मसोत ने कहा कि अब सुखबीर के कारण ही प्रकाश सिंह बादल के बचपन के राजनीतिक मित्र साथ छोड़ गए हैं। बादल पुत्र मोह में पार्टी के इतिहास को कलंकित कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को कोई राजनीतिक समझ नहीं है। इस मौके पर ज़िला कांग्रेस समिति जनरल सेक्रेटरी अमरदीप सिंह खन्ना, नरिन्दरजीत सिंह भाटिया, गौतम बातिश एडवोकेट (पूर्व कौंसिल प्रधान) और अन्य सीनियर नेता मौजूद थे। 

Vatika