कांग्रेस के चुनाव मनोरथ पत्र ने भाजपा की उम्मीदों को किया तहस-नहस : धर्मसोत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 10:38 AM (IST)

खन्ना/चंडीगढ़(कमल): कांग्रेस का चुनाव मनोरथ पत्र देश के लोगों के साथ पक्की कमिटमैंट है, जिसको सत्ता में आते ही पूरा करने पर अमल किया जाएगा। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने आज दिल्ली में सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तरफ से जारी किए गए चुनाव मनोरथ पत्र के संबंध में बोलते कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव मनोरथ पत्र ने भाजपा की उम्मीदों को ढहढेरी कर दिया है। चुनाव मनोरथ पत्र आने के बाद भाजपा नेता बेचैन नजर आ रहे हैं। प्रदेश के जंगलात मंत्री धर्मसोत ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद देश के गरीबों को 72000 रुपए सालाना दिया जाएगा।

31 मार्च 2020 तक बेरोजगार नौजवानों को केंद्र में खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती किया जाएगा और किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम व अलग बजट रखे जाने सहित सभी वर्गों के लिए चुनाव मनोरथ पत्र में किए वायदों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने देश के लोगों के साथ धोखा किया है क्योंकि मोदी ने हर भारतीय के खाते में 15 लाख डालने का वायदा किया था, जबकि डाला एक टका भी नहीं। उलटा राफेल जहाजों की खरीद-फरोख्त में भी देश के साथ ठगी मारी है। 

Vatika