साधु सिंह धर्मसोत की जायदाद की जांच शुरू, गठित की गई विशेष कमेटी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 03:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब विजिलेंस की तरफ से भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की आमदन से ज्यादा जायदाद की जांच भी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस चीफ ने इस काम के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। इस जांच के दौरान शुरुआत में धर्मसोत की 11 जायदादों की जानकारी मिली है, जो उन्होंने मंत्री रहने दौरान बनाई हैं।

विजिलेंस ने इस बारे में राजस्व अधिकारियों से सारा रिकार्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि धर्मसोत की मोहाली, रोपड़, लुधियाना, पटियाला, जीरकपुर, खरड़ और रूपनगर में जायदादों की जानकारी मिली है। इसके इलावा धर्मसोत के 3 बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली है।

बताया जा रहा है कि इनमें से 2 खाते सरकारी हैं, जबकि एक खाता निजी बैंक का है। विजिलेंस ने इस मामले में मंत्री रहते संगत सिंह गिलजियां की तरफ से लिए गए फैसलों की भी जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News