Nooran sisters के पिता की मदद के लिए आगे आए Master Saleem, वीडियो शेयर कर की खास अपील
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:01 PM (IST)
पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने प्रसिद्ध संगीतकार और उस्ताद Gulshan Meer की खराब सेहत को लेकर चिंता जताई है और कलाकार समुदाय से मदद की अपील की है। मास्टर सलीम ने कहा कि गुलशन मीर साहिब दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं और एक महान उस्ताद हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते सलीम ने कहा," गुलशन मीर ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने कई बड़े कलाकार तैयार किए हैं, जिनमें Jyoti Nooran, Sultana Nooran, रीतू और साहिल जैसे नाम शामिल हैं। सलीम ने यह भी सांझा किया कि उन्होंने खुद भी गुलशन मीर से बहुत कुछ सीखा है और वह उनका एहसान कभी नहीं चुका सकते।
सलीम ने जानकारी दी कि उन्होंने अपनी तरफ से जितनी हो सकी मदद की है, लेकिन उन्होंने पंजाबी गायकी से जुड़े सभी कलाकारों से अपील की है कि वे भी इस मुश्किल समय में आगे आएं। उन्होंने कहा, “बूंद-बूंद से ही सागर भरता है,” और यदि हर कलाकार थोड़ा-थोड़ा योगदान देगा तो यह बड़ी मदद साबित होगी। मास्टर सलीम के अनुसार, गुलशन मीर ने अपने गीतों और सूफी कलामों के जरिए संगीत जगत को बहुत कुछ दिया है, जिसका कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता। उन्होंने सभी प्रशंसकों और कलाकारों से उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की भी अपील की।

