''पंजाब केसरी'' के खुलासे के बाद हरकत में आई पुलिस, देह व्यापार चलाने वाले सैलून संचालक हुए फरार

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 10:47 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): पंजाब केसरी टीम द्वारा मसाज की आड़ में देह व्यापार करने का खुलासा करने के बाद शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस हरकत आ गई। देह व्यापार चलाने वाले सैक्टर-19 की मार्कीट में चल रहे लिटल सैलून और सैक्टर-47 के हेयर डॉट कॉम स्पा सैंटर में संबंधित थाना पुलिस जांच करने पहुंची तो सैलूनों पर ताले लटके हुए मिले। 

सैक्टर-19 और 31 थाना पुलिस ने दोनों सैलून के मालिकों को फोन पर संपर्क करना चाहा तो उनके फोन भी बंद आए। पुलिस ने दोनों सैलूनों के आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए। लोगों ने बताया कि काफी समय से सैलून में लड़कियां आती-जाती थीं। कई बार तो आम लोगों ने सैलून के बारे में शोरूम मालिकों से भी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने किराये के चक्कर में कुछ नहीं किया। सैक्टर-19 स्थित लिटल सैलून में तो देह व्यापार जोरों से चल रहा था, जिसकी जानकारी पूरी मार्कीट को थी लेकिन कोई बोल नहीं रह था। सैलून मालिक पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर पूरा रैकेट चला रहा था। दोनों सैलून के मालिक कहते थे कि उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ पूरी सेटिंग थी। 

काम करने वाली लड़कियों की डिटेल निकाल रही पुलिस
आला अफसरों ने शहर में चल रहे सैलून और स्पा सैंटरों की डिटेल एकत्रित करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सभी थाना पुलिस अपने-अपने इलाके में चल रहे सैलून और स्पा सैंटरों का रिकार्ड एकत्रित कर रही है। इसके अलावा पुलिस सैलून और सपा सैंटरों में काम करने वाली लड़कियों और अन्य स्टाफ की वैरीफिकेशन करेगी ताकि पता करेगी कि लड़कियां सैलून में किस तरह की ड्यूटी करती है।

बीट स्टाफ की मिलीभगत 
पुलिस सूत्रों की माने तो बीट स्टाफ को अपने इलाके में होने वाले हर तरह की जानकारी होती है। सैलूनों में देह व्यापार चलने से बीट स्टाफ पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीट स्टाफ के पास ही सैलूनों की सारी जानकारी होती है। इससे साफ लगता है कि बीट स्टाफ की मिलीभगत से देह व्यापार चल रहा है। डील एक हजार से तीन हजार रुपए में होती थी। काफी समय से यहां देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा था।

पंजाब केसरी टीम को मिल रही धमकियां
वहीं, इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करने के बाद पंजाब केसरी की क्राइम टीम को लगातार धमकियां मिल रही हैं। कुछ अज्ञात रिपोर्टरों को इस मामले को दबाने के लिए दबाव बना रहे हैं और उन्हें लालच भी दिया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। 

Tania pathak