समराला: करंट लगने से 2 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 05:49 PM (IST)

समराला(गर्ग): थाना समराला अधीन पड़ते गांव बघौर में आज हीटर पर चाय बनाने समय दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि हीटर का करंट इतना जोरदार था कि दोनों के शरीर पूरी तरह से झुलस गए थे।

Image result for करंट लगने से मौत

लाशों के देख लोगों के उड़े होश
डी.एस.पी. समराला हरसिमरत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में लाल सिंह उम्र 50 साल और उसका दोस्त लखवीर सिंह उम्र 40 साल शामिल है। इस घटना का गांव के लोगों को उस समय पता लगा जब लाल सिंह के घर से आग की लपटें निकलती देखी। लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो घर में दोनों की अर्ध जली लाशें पड़ी हुई थी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर दोनों लाशें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समराला में भेजी। मृतक दोनों व्यक्ति आपस में दोस्त थे और दोनों के घर भी साथ-साथ थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News