समराला में आज बाजार और दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नोट कर लें Timing

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:05 AM (IST)

समराला (सचदेवा, वर्मा): सफाई सेवक यूनियन पंजाब (ब्रांच समराला) के प्रधान सुरिंदर कुमार ने ऐलान किया है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगें न माने जाने और बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार के रोष में गुरुवार को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया गया है।

यह बंद सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा, इस दौरान शहर के सभी बाजार और सब्जी मंडी/दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यूनियन लीडर ने साफ किया कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सर्विस, स्कूल और रोड ट्रैफिक को छूट दी गई है और कोई भी चौक या सड़क ब्लॉक नहीं की जाएगी।

सरकार और मंत्रियों के समझौते के बारे में दिए गए बयानों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सिर्फ कुर्सियों पर बैठे चेयरमैनों से बात की है, जबकि आम सफाई कर्मचारियों की मांगें अभी भी अधूरी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News