लुधियाना में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली,नागरिकता बिल के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Dec 30, 2019 - 02:30 PM (IST)

लुधियाना (हितेश/ रिंकु): मोदी सरकार द्वारा पास किए गए सी.ए.ए. व एन.आर.सी. बिल के खिलाफ कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन के तहत पंजाब के लिए संविधान बचाओ रैली का आयोजन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लुधियाना में किया गया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, इंचार्ज आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री व अन्य बड़े नेता मौजूद हैं। सांसद रवनीत बिट्टू तथा कैबिननेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने नागरिकता बिल का विरोध किया।

बिट्टू ने कहा कि इस बिल को लाकर  मोदी सरकार देश का माहौल खराब करना चाहती है। दूसरी तरफ बलवंत सिंह राजोआना के मामले में बोलते हुए बिट्टू ने कहा कि  अगर एस.जी.पी.सी और अकाली दल राजोआना की बहनन को वकील मुहैया करवाएंगे तो इससे साबित हो जाएगा कि वह पंजबा में अशांति फैलना चाहते हैं। दूसरी तरफ  धर्मसोत ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसा करना शोभा नहीं देता।

Vatika