वृंदावन नाव दुर्घटना पर संघ ने जताया शोक, कहा-हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:59 AM (IST)

जालंधर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। संघ के पंजाब प्रांत संघचालक इकबाल सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना में पंजाब के जगराओं, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब व मोगा जिलों के श्रद्धालुओं के मारे जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। संघ पीड़ित परिवारों के दुख में उनके साथ खड़ा है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News