उप चुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, CM मान की बहन पर भी टिकी नजरें (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 01:08 PM (IST)

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर हलके में काफ़ी सक्रिय हैं। इस कारण उनके संगरूर में होने वाले उप चुनाव लड़े जाने की चर्चाएं ज़ोरों पर हैं। इस बारे जब मनप्रीत कौर के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने इस बारे कोई दावा नहीं किया लेकिन इस बात के संकेत जरूर दिए हैं कि जो भी पार्टी का फ़ैसला होगा, उन्हें मंज़ूर है।

मनप्रीत कौर ने कहा कि यह पार्टी का काम है और जैसे भी पार्टी या लोगों का फ़ैसला होगा, उन्हें मंज़ूर है। उन्होंने इस बारे मीडिया के साथ ज़्यादा बातचीत नहीं की। दरअसल मनप्रीत कौर ने अपने भाई भगवंत मान की चुनाव मुहिम संभाली हुई है।वह अपने हलके में काफ़ी सक्रिय दिखाई देते हैं। बता दें कि संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने है। यह सीट भगवंत मान के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई थी। इस सीट से भगवंत मान 2 बार सांसद चुने गए। गत विधानसभा चुनावों दौरान भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए और उन्होंने सांसद पद  से इस्तीफ़ा दे दिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News