संगरूर लोकसभा सीट ने पंजाब को दिए हैं ये 3 मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Saturday, May 28, 2022 - 11:12 AM (IST)

लुधियाना(हितेश)ः मुख्यमंत्री भगवंत मान दुआरा इस्तीफा देने की वजह होने जा रहे उप चुनाव को लेकर संगरूर लोकसभा सीट इन दिनों काफी चर्चा में है।अगर इस सीट से जुडे सियासी इतिहास पर नजर डालें तो यहां से सांसद रहे सुरजीत सिंह बरनाला व भगवंत मान मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं।

इसके अलावा संगरूर लोकसभा सीट के अधीन आते लहरागागा से विधायक बनकर राजेंद्र कोर भटठल भी मुख्यमंत्री रहीं हैं। हालांकि बरनाला के परिवार का सियासी भविष्य लगभग खत्म हो गया है और भटठल लगातार दूसरी बार चुनाव हार गई हैं

केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं यहां के सांसद
संगरूर लोकसभा सीट से जुड़ा अहम पहलू यह भी है कि यहां के सांसद केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं जिनमें सुरजीत सिंह बरनाला, बलवंत सिंह रामूवालिया व सुखदेव सिंह ढींडसा का नाम शामिल है इनमें से बरनाला तो कई राज्यों के गवर्नर रह चुके हैं

Content Writer

Vatika