संगरूर: त्योहार के दिन भी धरने पर डटे किसान

punjabkesari.in Sunday, Nov 15, 2020 - 09:59 AM (IST)

संगरूर(विजय कुमार सिंगला): दीवाली के दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा। रोष धरने में विशेष रूप से शामिल हुए बीकेयू डकौंदा के राज्य प्रधान बूटा सिंह बुर्ज गिल, मीत प्रधान मनजीत सिंह धनेर और बीकेयू सिद्धूपुर के जिला प्रधान सुरजीत सिंह फतेहगढ़ भादसों, किरती किसान यूनियन के यूथ विंग के राज्य कनवीनर भुपिन्दर सिंह लोंगोवाल, बीकेयू राजेवाल के राज्य सचिव निरंजन सिंह दोहला, कुल हिंद किसान सभा पंजाब के नेता जर्नैल सिंह जनाल, कुल हिंद किसान फैड्डरेशन के नेता मंगत राम लोंगोवाल, कुल हिंद किसान सभा अजय भवन के राज्य सचिव हरदेव सिंह बख्शीवाला, लोकतांत्रिक किसान सभा पंजाब के नेता उधम सिंह संतोखपुरा ने कहा कि कल की मीटिंग में केंद्र सरकार ने मसले का ठोस हल करने की बजाय यात्री गाड़ियां चलाने की बेतुकी जिद कर साबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ अपनी जिद पूरी करना चाहती हैं लेकिन पंजाब के लोग केंद्र सरकार की किसी भी जिद के आगे नहीं झुकेंगे बल्कि अपनी एकता और संघर्ष के जोर से खेती विरोधी काले कानूनों को वापस करवाने के लिए लड़ेंगे। नेताओं ने लोगों को दिल्ली मोर्चे का संदेश घर घर पहुंचाने का न्यौता दिया। इस रोष धरने को किसान नेता निर्मल सिंह बटरियाना, बलजीत सिंह जौलियां, श्याम लाल गग्गड़पुर, दर्शन सिंह कुन्नरां, सुखपाल कौर छाजली, सरबजीत सिंह वड़ैच और इन्दरपाल सिंह पुन्नांवाल ने भी संबोधन किया।

Sunita sarangal