संगरूर में नकली शराब का कहर जारी, अब तक 14 लोगों की मौ+त, 2 और गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 09:12 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब  के संगरूर जिले में सुनाम उधम सिंह वाला में नकली शराब पीने से बीमार पड़े 6 लोगों ने दम तोड़ दिया है, जिसके बाद इस घटना में मरने वालों की संख्या  शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। पुलिस ने इस संबंध में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे इस मामले में अब तक 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है।

इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने इथेनॉल एवं कच्चा माल बरामद किया था जिनका इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में किया जा रहा था। पुलिस उपमहानिरीक्षक हरचण सिंह भुल्लर ने शुक्रवार को कहा कि हमने इस मामले में 2 नई गिरफ्तारियां की है। जांच चल रही है तथा अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। स्थानीय रविदासपुरा टिब्बी में 6 मौतों से हड़कंप मच गया है। इसमें एक व्यक्ति गुरमीत सिंह की एक दिन पहले ही मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका है। डी.एस.पी. सुनाम मंदीप सिंह संधू समेत थाना प्रमुख और अन्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। 

Content Writer

Vatika