संगरूरः घर की छत गिरने से 2 मासूमों की मौत,5 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 17, 2019 - 12:27 PM (IST)

संगरूरः संगरूर के मुनक में घर की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे के करीब घर की छत गिर गई।

इस हादसे में कमरे में सोए हुए 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. ने बताया कि लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

swetha