कत्ल सहित 40 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके गिरोह के 8 मैंबर काबू

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 09:28 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी): संदीप गर्ग एस.एस.पी. संगरूर ने प्रैस को जानकारी देते बताया कि लूटपाट की घटनाएं करने वाले 10 सदस्यीय गैंग को काबू करने में पुलिस को सफलता मिली है। उन्होने बताया कि इस गिरोह के 8 मैंबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है व 2 मैंबर विभिन्न केसों में पहले से ही जेल में बंद है। 

उन्होंने बताया कि चांगली गांव की बुजुर्ग औरत जिसका 18 दिसम्बर की रात को उसके घर में कत्ल कर दिया गया था व पेटटी का ताला तोड़कर 45 हजार रूपए व कानों की बालीयां उतारकर ले गए थे, इसी गिरोह को मालेरकोटला के मुहम्मद बसीर का 31 दिसम्बर की रात को कत्ल कर दिया था 15 हजार रूपए नगद व मोबाइल छीनकर ले गए थे। इसी तरह से जिंदल मैगा मार्ट से 5 लाख रूपए की नकदी व कुछ समान, शेरपुर में पंजाब नैशनल बैंक के ए.टी.एम. का ताला तोड़ने की कोशिश आदि घटनाएं शामिल है। संदीप गर्ग ने बताया कि इस गैंग के मुखी सुखप्रीत ऊर्फ सुखा, मनप्रीत ऊर्फ वट्टा इन दोनों कत्लों में भी शामिल थे। 

उन्होंने बताया कि यह दो-दो, तीन तीन के ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि यह आठवीं से दसवीं तक पढ़े लिखे है। यह मारू हथियार से लैस होकर घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके पकड़े जाने के बाद 7 एफ.आई.आर. ट्रेस हो गई है। उन्होंने बताया कि इस गैंग के सुखप्रीत सिंह ऊर्फ सुखी, बलजिन्द्र सिंह ऊर्फ काला, मनजिन्द्र सिंह ऊर्फ वटटा, जसप्रीत सिंह ऊर्फ जस्सी, प्रभजोत सिंह, सुखचैन सिंह ऊर्फ चैनी, गुरप्रीत सिंह ऊर्फ काली, हरविन्द्र पाल सिंह ऊर्फ निक्का बाबू किए गए है। मुहम्मद अरसद ऊर्फ फौजी, सिंदर सिंह ऊर्फ लाली पहले से ही जेल में बंद थे। उन्होंने बताया कि अभी प्राथमिक पूछताछ है इनसे और कई घटना बारे पता लगाया जा सकेगा।

Mohit