पंजाब की राजनीति से गंदगी दूर करेगी ''आप'': संजय सिंह

punjabkesari.in Saturday, Jan 19, 2019 - 02:54 PM (IST)

लुधियानाःपूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम मजीठिया द्वारा दायर की गई मानहानि केस की पेशी भुगतने आए आप के सीनियर नेता संजय सिंह ने कहा कि अगर पार्टी संगठित होती तो वह पंजाब में शानदार प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने आप के पंजाब से  खत्म हो रहे अस्तित्व पर बोलते कहा कि यह तो चुनाव ही बताएंगे कि किसका अस्तित्व खत्म हुआ किसका नहीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ मुहिम छेड़ने वालों ने सिर्फ पार्टी का ही नहीं बल्कि पंजाब का भी नुकसान किया है। इसी के साथ उन्होंने कहां कैप्टन सरकार अपने वादे पूरे करने में पूरी तरह असफल रही है। कैप्टन के कारण ही मजीठिया जैसे खुले आम घूम रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब में से राजनीति गंदगी दूर करके साफ सुथरी सरकार देगी।  कैप्टन बताएं कि कितनों लोगों को सरकारी नौकरियां दी हैं। बात नौकरियों की हुई थी न कि जॉब फेयर की। 

swetha