बहिबल कलां गोली कांड में सभी आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर हो कार्रवाईःदादूवाल

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 03:40 PM (IST)

फरीदकोटः 2015 में हुए बहिबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही स्पैशन इन्वेस्टीगेशन टीम (एस.आई.टी.) ने पूर्व एस.एस.पी चरनजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर संत बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि सरकार इस मामले की जांच धीमी रफ्तार से कर रही है। कोटकपूरा गोली कांड में आदेश देने वाले सभी आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि जिला फरीदकोट के गांव बहिबल कलां में बेअदबी के बाद हुए गोलीकांड में पंजाब सरकार ने 21 अक्तूबर 2015 को दर्ज एफ.आई. आर. में मोगा के तत्कालीन एस.एस.पी. चरनजीत सिंह शर्मा (सेवामुक्त), फाजिल्का के तत्कालीन एस.पी. (डी) बिक्रमजीत सिंह, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह तथा सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को नामजद किया था। इस गोलीकांड में फरीदकोट जिले के गुरजीत सिंह और कृष्ण भगवान सिंह की मौत जबकि कई अन्य घायल हुए थे। हाईकोर्ट की तरफ से हाल ही में कार्रवाई से हटाई गई पाबंदी के बाद में एस.आई.टी. ने इन चारों पुलिस आधिकारियों को सम्मन जारी कर 29 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। 

swetha