संत सीचेवाल ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 03:05 PM (IST)

जालंधर/सुल्तानपुर लोधी : पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन की खबर सुनकर सदमा लगा। उन्होंने अपनी पार्टी के लिए बहुत सक्रिय रूप से काम करना जारी रखा और जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार लोकसभा चुनाव जीते। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को हौंसला प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के बाद राहुल ने अपनी भारत यात्रा रोक दी और उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे।

राहुल गांधी ने 10 जनवरी से पंजाब के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी। पहले दिन फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना के खन्ना तक सफर किया। दूसरे दिन यात्रा समराला से शुरू होकर समराला चौक पर जनसभा के साथ समाप्त हुई। इस दिन राहुल गांधी ने शाम को यात्रा नहीं की और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 13 जनवरी को लोहड़ी के कारण यात्रा रद्द नहीं की गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini