दिवंगत सरदूल सिकंदर के अस्पताल के 10 लाख के बकाए संबंधी कैप्टन ने दिए ये आदेश

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 10:20 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): पंजाब मंत्रिमंडल ने प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक सरदूल सिकंदर के असामयिक निधन पर दुख प्रकट किया। मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह ने ऐलान किया कि सरदूल सिकंदर के अस्पताल के बनते 10 लाख के बकाया की अदायगी सरकार द्वारा की जाएगी।
शोक संदेश में मंत्रिमंडल ने कहा कि सरदूल सिकंदर के देहांत से मुल्क ने नामवर पंजाबी गायकों में से एक अनमोल हीरा गंवा दिया है। उनके चल जाने से पैदा हुए सूनेपन को दूर करना असंभव है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पंजाबी संगीत की दुनिया आज गरीब है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

इन नेताओं ने भी दुख जताया
शिरोमणि अकाली दल (डैमोक्रेटिक) के प्रधान व राज्यसभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ व आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने भी प्रसिद्ध पंजाबी गायक व अदाकार सरदूल सिकंदर के निधन पर गहरा शोक जताया है। 

Content Writer

Vatika