दो युवतियों की हत्या करने वाला सरपंच का बेटा गिरफ्तार, CM के आदेश पर 24 घंटे में हुई गिरफ्तारी

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 03:42 PM (IST)

समालसर,मोगा (सुरिन्दर सेखा): थाना निहाल सिंह वाला अधीन पड़ते गांव माणूके गिल के पास गत दिन गोली मार कर सड़क पर फेंकी 2 युवा लड़कियों की मौत हो गई। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद मामले की जांच करने के लिए डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला और जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी सहित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। दोनों की पहचान अमनदीप कौर और कमलप्रीत कौर पुत्रियों हरमेल सिंह निवासी सेखा खुर्द के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में शादी समारोह तथा संस्कार में भाग ले सकेंगे सिर्फ इतने लोग

पुलिस के अनुसार गुरवीर सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव सेखा खुर्द ने दो सगी बहनों को गोलियां मार दी थीं। इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें घायलावस्था में सड़क पर फैंक कर फरार हो गया था। इसके बाद लड़कियों को सिविल अस्पताल निहाल सिंह वाला में भर्ती करवाया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मोगा में रैफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: जेल में बैठे गैंगस्टर लोगों की जिंदगी का ले रहे फैसला, देखिए पूरी रिपोर्ट

गौरतलब है कि कस्बा निहाल सिंह वाला के गांव माणूके गिल के बस अड्डे के नजदीक वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव सेखां खुर्द के सरपंच के बेटे ने अपनी कथित प्रेमिका और उसकी बहन पर कार से उतरते समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal