अमृतपाल के चाचा को लेकर SC में सुनवाई, सरकार ने दी ये जानकारी

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 05:22 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी दी है कि अमृतपाल सिंह के चाचा को पुलिस ने अवैध हिरासत में नहीं रखा है। हरजीत सिंह पर दर्ज मामलों के चलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह के चाचा ने लोगों को भड़काने का काम किया था इसके साथ ही अजनाला हिंसा मामले में उस पर एफ.आई.आर. दर्ज है।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह ने पंजाब पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन पर NSA लगा डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। वहीं अमृतपाल सिंह की तलाश अभी भी पुलिस द्वारा की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash