LOCKDOWN से डरे मजदूर, कहा, LOCKDOWN लगने पर बच्चों को क्या खिलाएंगे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 09:05 PM (IST)

चंडीगढ़ प्रशसान ने बुधवार को रामनवमी वाले दिन एक दिन का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। जिसके बाद कोरोना और लॉकडाउन से डरे प्रवासी मजदूरों ने पलायन शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के रामदरबार, जगतपुरा और मौली जागरां में प्रवासी मजदूर अपने पूरे परिवार के साथ घरों को वापिस जाते दिखे। पलायन कर रहे डरे हुए मजदूरों का कहना है कि वह पिछली बार लॉकडाउन में किस तरह से फंसे थे, इसे वह नहीं भूल सकते। वह कम से कम अपने घर सही सलामत पहुंचना चाहते हैं।

 

News Editor

Ajay Sharma