बड़े-बड़े विद्वानों को मात देती है 4 क्लास पढ़ी 'गूगल बेबे'

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 08:37 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, मनुष्य की स्मरण शक्ति कम हो जाती है। मगर हम आपको आज ऐसी गूगल बेबे से मिलाने जा रहे हैं  जो सिख इतिहास और सिख धर्म से जुड़े हर सवाल का जवाब गूगल इंजन की तरह फटाफट देती है। आप खुद ही देखिए गुग्गल मां का कमाल। गूगल बेबे का असली नाम कुलवंत कौर है जो फतेहगढ़ साहिब के गांव मनैला में एक साधारण परिवार की महिला है। सिर्फ 4 कक्षा तक पढ़ी गूगल बेबे ज्ञान के मामले में बड़े-बड़े विद्वानों को मात देती है सिख ही नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के बारे भी गूगल बेबे को काफी जानकारी है। 

कई बानियों का जुबानी पाठ करने वाली गूगल बेबे बताती है कि उसने 22 साल तक भारत का इतिहास और धार्मिक लिटरेटर पढ़ा है मगर सिख इतिहास की लत अपने मां-बाप द्वारा सुनाई जाती सिख वीरों की कहानियों से लगी। इस बेमिसाल ज्ञान के कारण ही महिला दिवस पर दिशा वुमन वैल्लफेयर ट्रस्ट की तरफ से गूगल बेबे को दिशा इंडियन अवार्ड के साथ सन्मान किया गया था। आजकल की पढ़ाई से नाखुश गूगल बेबे को इस बात का दुख है कि नई पीढ़ी के बच्चे न तो इतिहास में रुचि रखते हैं और न ही सिख इतिहास की जानकारी। गूगल बेबे पंजाबी यूनिवर्सिटी से धर्म के विषय पर पी.एच.डी करना की चाहत रखती है। 

Vaneet