स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच की शुरू
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 05:49 PM (IST)
बटाला (गुरप्रीत): बटाला के देश राज हेरिटेज पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा तुरंत शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। इस मौके पर बात करते हुए स्कूल प्रशासन ने बताया कि जब ये ईमेल मिली तो कुछ समय के लिए स्कूल में दहशत का माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्कूल कैंपस की तलाशी शुरू कर दी।
दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचनी प्राप्त हुई पुलिस पार्टी और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर भेज दिया गया और स्कूल की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

