ठंड के कारण स्कूलों की समय सारिणी बदली

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 08:53 AM (IST)

फरीदकोट(जसबीर कौर/ बांसल) : डायरैक्टर एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब की तरफ से ठंड के कारण 15 जनवरी तक राज्य के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नए टाइम टेबल अनुसार स्कूलों में 8 पीरियड लगाए जाएंगे। यह समय राज्य के समूह मिडल, हाई, सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में 15 जनवरी तक लागू रहेगा। जारी पत्र में इस समय सारिणी को तुरंत लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह है स्कूलों का समय

  •   सुबह की सभा 10 से  10.20 बजे।
  •  पहला पीरियड 10.20 से 11 बजे।
  •   दूसरा पीरियड 11 से 11.40 बजे।
  •   तीसरा पीरियड 11.40 से 12.20 बजे।
  •   चौथा 12.20 से 1.00 बजे ।
  •   आधी छुट्टी 1 से 1.20 बजे।
  •   5वां पीरियड 1.20 से 2.00 बजे।
  •   छठा पीरियड 2 से 2.40 बजे।
  •   7वां पीरियड 2.40 से 3.20 बजे।
  •   8वां पीरियड 3.20 से 4.00 बजे तक लगेगा। 

swetha