कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब के स्कूलों का बदला समय

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 12:24 PM (IST)

लुधियाना(विक्की): पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते पंजाब के सरकारी, एडिड और प्राइवेट स्कूलों का समय 24 दिसंबर 2019 से 15 जनवरी 2020 तक बदल दिया गया है।

नए समय अनुसार राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल प्रातः काल 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। इसी तरह सभी माध्यमिक हाई सीनियर सैकेंडरी स्कूल का समय प्रातःकाल 10 से 4 बजे तक कर दिया गया है।  यह आदेश डायरैक्टर शिक्षा विभाग सैकेंडरी पंजाब की तरफ से जारी किए गए हैं। 

swetha