लुधियाना में नहीं सुधर रहे कबाड़ी मार्केट के दुकानदार, सड़कों को बना दिया वर्कशॉप! लोग परेशान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 10:09 AM (IST)

लुधियाना (सुरिंद्र): कई चेतावनियों के बाद भी समराला चौक की कबाड़ी मार्केट के दुकानदार सुधरने का नाम नहीं ले रहे। दुकानदारों द्वारा सड़कों को ही वर्कशॉप का रूप दे दिया गया है। दुकानदार सड़कों के ऊपर ही पुरानी कारों को स्क्रैप कर रहे है, जिससे अक्सर कबाड़ी मार्केट के पास ट्रैफिक जाम की दिक्कत तो पेश आती ही है, इसके अलावा हादसे होने का भय भी बना हुआ है। जबकि इन्हें हटाने के लिए जिम्मेदार नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस मौन बने हुए है।

कबाड़ी मार्केट के दुकानदार पुरानी कारों को स्क्रैप कर खोलने के लिए सड़कों का प्रयोग तो कर ही रहे है। खुली हुई कारों को रात्रि के समय सड़कों पर ही छोड़ जाते है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इन कारों पर कोई रिफ्लेक्टर टेप इत्यादि भी नही लगी होती जो रात्रि के समय मौत के यमदूत के समान है। लेकिन बावजूद इसके कबाड़ी मार्केट में अवैध रूप से खड़ी की गई कारें नहीं हटाई जा रही।

PunjabKesari

शाम के समय अधिक परेशानी 

समराला चौक की कबाड़ी मार्केट चंडीगढ़ रोड की कॉलोनी को ओल्ड सिटी से जोड़ने का एक अहम रास्ता है। लेकिन इस रास्ते पर दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा कर रहे है। शाम को छुट्टी के समय जब ओल्ड सिटी की तरफ से लोगों ने चंडीगढ़ रोड की तरफ जाना होता है तो सड़कों पर पार्क किए गए कबाड़ वहां ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे है।

प्रशासन ले तुरंत एक्शन- सोनी

स्टील ब्रोकर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेश सोनी का कहना है कि आम लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन समराला चौक की कबाड़ी मार्केट पर तुरंत एक्शन ले। यहां पर वाहन खड़े होने से लोगों को निकलने में परेशानी आ रही है। सब कुछ पता होने के बावजूद प्रशासन मौन बना हुआ है। उच्च प्रशासनिक अधिकारी तुरंत इस तरफ ध्यान देकर वहां से अवैध तौर पर खड़े किए गए वाहन हटवाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News