SDM और DC का विवाद हाई कोर्ट पहुंचा, दोनों को पेश होने का आदेश

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:34 PM (IST)

चंडीगढ़/बाघापुराना: बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद अब बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने बाघापुराना के एस.डी.एम. बबनदीप सिंह और मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को आज ही तलब किया है। कोर्ट ने यह आदेश पार्षद की तरफ से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान जारी किया है। दरअसल, बाघापुराना के एस.डी.एम. बबनदीप सिंह वालिया की तरफ से 17 मार्च को डिप्टी कमिश्नर

sdm

 मामले ने नया मोड़ लिया

इससे यह साफ हो गया था कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव अधूरा रह गया है, लेकिन अब मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब एस.डी.एम. की तरफ से  चीफ सेक्रेटरी चंडीगढ़ को रात करीब 3:13 बजे भेजा गया एक और लेटर सामने आया है। रात में भेजे गए इस लेटर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि ऐसी क्या अर्जेंट सिचुएशन आ गई, जिसकी वजह से उच्च अधिकारियों को तुरंत सूचित करना जरूरी समझा गया। इस मामले को लेकर सियासी पक्ष भी खुलकर सामने आ गया है।

पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर डिप्टी कमिश्नर और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही, मोगा में हुई शिरोमणि अकाली दल की 'पंजाब बचाओ' रैली के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी सरकार, डिप्टी कमिश्नर और हलके के विधायक पर निशाना साधा था। अब इस मामले में हाईकोर्ट की एंट्री हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News