एस.डी.एम. के आदेशों के बाद उखाड़े गार्डर
punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2017 - 01:57 PM (IST)

बटाला(बेरी): शास्त्री नगर कालोनी में से गुजरते मेन रोड को गार्डर लगाकर बंद किए जाने को लेकर एस.डी.एम. पृथी सिंह के आदेशों पर इम्पू्रवमैंट के कर्मचारियों की ओर से जे.सी.बी मशीन की मदद से पुलिस प्रशासन की हाजिरी में उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है।शास्त्री नगर कालोनी की मेन सड़क वाला रास्ता कालोनी के कुछ लोगों की ओर से गार्डर लगाकर पक्के तौर पर बंद कर दिया गया था जिसके चलते कालोनीवासी बंद रास्ते को लेकर परेशान। कालोनी वासियों ने जिलाधीश के साथ-साथ लिखित दर्ख्वास्त नगर कौंसिल बटाला के ई.ओ. को भी दी थी। इस पर ई.ओ. की ओर से इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट को यह दख्र्वास्त कार्रवाई करने हेतु भेज दी गई थी। कालोनी वासियों ने प्रशासन से इस अवैध तौर पर बंद किए रास्ते को खुलवाने की अपील की थी क्योंकि यहां कोई भी वाहन नहीं गुजर सकता था।
एस.डी.एम. बटाला के आदेशों पर हुई कार्रवाई
मामले संबंधी एस.डी.एम. पृथी सिंह की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट बटाला के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हरकत में आते हुए उक्त स्थान पर लगे गार्डरों को जे.सी.बी. मशीन की मदद से उखाड़ दिया जिससे रास्ता खुल गया। यहां यह बता दें कि जिन लोगों ने उक्त गार्डर लगाए थे उन्होंने पुन: गार्डर लगाने की बात प्रशासन को कह दी है। गार्डर उखाडने मौके कुलदीप सिंह जे.ई., गुरजीत सिंह, अवतार सिंह व सुखविन्द्र सिंह तीनों सुपरवाइजर मौजूद थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीशनल इंचार्ज लखविन्द्र कुमार ने दस्तावेजों की भी चैकिंग की। इस संबंधी जब एस.डी.एम. बटाला पृथी सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा उक्त गार्डर सड़क पर लगाकर मेन रास्ता बंद किया गया था, वह रास्ता खुलवा दिया गया है। यदि फिर दोबारा भविष्य में संबंधित व्यक्तियों द्वारा रास्ता बंद कर दिया जाता है तो फिर प्रशासन अपनी बनती कार्रवाई संबंधित लोगों के विरुद्ध अमल में लाए।