होशियारपुर के एस.डी.एम. व निगम कमिश्नर कोरोना Positive

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 08:56 AM (IST)

होशियारपुर (जैन): कोरोना वायरस महामारी के माहौल में फ्रंट लाइन योद्धा के तौर पर काम कर रहे होशियारपुर के एस.डी.एम. अमित महाजन के साथ-साथ निगम कमिश्नर बलबीर राज सिंह भी आज कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

बता दें कि अमित महाजन पूर्व सेना अधिकारी हैं, जबकि बलबीर राज सिंह इंडियन नेवी में सेवारत रहे हैं। दोनों ही पी.सी.एस. अधिकारी हैं। सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने देर सायं इन दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। मालूम पड़ा है कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई अधिकारियों की एक बैठक के दौरान किसी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आने के पश्चात ही इनके टैस्ट पॉजिटिव आए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों में फिलहाल कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। सिविल सर्जन के मुताबिक वीरवार को इनके पारिवारिक सदस्यों के भी सैम्पल लिए जाएंगे। इसके पश्चात यह फैसला किया जाएगा कि इन्हें कहां क्वारंटाइन किया जाना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News