पंजाब व J&K पुलिस का सर्च अभियान, इस इलाके में की विशेष चैकिंग

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2023 - 07:52 PM (IST)

माधोपुर/पठानकोट (जग्गी, शारदा): पंजाब पुलिस एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर से आने वालों की वाहनों की चैकिंग की गई।

जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस पठानकोट के एस.पी. हरपाल सिंह रंधावा ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब के दिशा-निर्देशानुसार और डी.जी.पी. पंजाब की रहनुमाई में पूरे पंजाब में ऑप्रेशन सील थ्री चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पंजाब में ऑप्रेशन सील 2 चलाए गए थे जो काफी सफल हुए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के 10 जिलों की सरहदें अन्य राज्यों के साथ लगती हैं, जिसमें पठानकोट के साथ जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश की सरहद लगती है और दोनों प्रदेशों की पुलिस के साथ लेकर आज पूरे पठानकोट में 6 स्थानों पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि ऑप्रेशन सील 3 सुबह से लेकर दोपहर 2.00 बजे तक लगातार चलेगा और 12.00 बजे तक नाकों पर 230 ग्राम हैरोइन, 13 ग्राम शीला पाऊडर, 1 किलो चरस, 193 बोतल शराब, 200 लीटर लान, एक पी.ओ. गिरफ्तार और 7 के करीब भगोड़े पकड़े गए हैं। वहीं 7 व्हीकल के साथ-साथ 47 व्हीकल को भी बिना डॉक्यूमेंट पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार के आपरेशन सील 3 चलाया जा रहा है जिसमें जम्मू कश्मीर के पुलिस कर्मचारी भी शामिल है। इस अवसर पर डी.एस.पी. धार राजेन्द्र मन्हास उपस्थित थे।

Content Writer

Subhash Kapoor