त्योहारों पर Gurdaspur में सेफ्टी विभाग की Raid, खोया, दूध और पनीर के भरे सैंपल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 04:52 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): त्योहारों के दौरान जब मार्केट में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है, तो अक्सर देखा जाता है कि कुछ मिलावटखोर हल्की मिठाइयां बनाकर बेचने लगते हैं, जिससे दूसरे लोगों की सेहत से खिलवाड़ होता है। इसमें बहुत ही घटिया क्वालिटी का और नुकसानदायक केमिकल वाला दूध इस्तेमाल किया जाता है।

PunjabKesari

इस बार भी फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने त्योहारों के दौरान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होने वाली नकली मिठाइयों और दूसरी खाने की चीजों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है और मिठाइयों और खोया, दूध वगैरह की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी सिलसिले में फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉ. जीएस पन्नू की लीडरशिप में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की एक टीम ने अलग-अलग मिठाई, खोया और दूध व पनीर की दुकानों पर जाकर चेकिंग की और शक वाली और हल्की मिठाइयों, खोया और दूध व पनीर के सैंपल लिए गए।

PunjabKesari

मीडिया से बात करते हुए डॉ. जीएस पन्नू ने कहा कि फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट इस मामले में लगातार एक्टिव होकर काम कर रहा है। कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में मिठाई की दुकानों, दूध, पनीर की डेयरियों और खोया बनाने वालों की चेकिंग और सैंपलिंग की जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे थोड़े से पैसे के लालच में लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें और सिर्फ अच्छी क्वालिटी की मिठाइयां और खाने-पीने का सामान ही बेचें। उन्होंने खाने-पीने का सामान बेचने वाले दुकानदारों से भी अपील की कि वे फूड सेफ्टी लाइसेंस जरूर बनवा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News