खन्ना में सिक्योरिटी गार्ड पर तेजधार हथियार से हमला, काट दिया अंगूठा
punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 03:07 PM (IST)
पंजाब डेस्क: लुधियाना के कस्बा खन्ना में सिक्योरिटी गार्ड पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बुक्स मार्केट में एक सिक्योरिटी गार्ड पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। घायल की पहचान रछपाल सिंह निवासी गांव रोहणो खुर्द के रूप में हुई है। आरोप है कि हमलावर ने उस पर तेजधार हथियार से कई वार किए, जिससे उसका अंगूठा कट गया।
घायल को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अगली सुबह उसे बताया कि उसका अंगूठा कट चुका है जोकि अब दोबारा नहीं जुड़ सका, जिसके चलते अब वह दिव्यांग हो गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित रछपाल सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब 4 साल से बुक्स मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा है। उसकी ड्यूटी रात के समय होती है। दिवाली की रात एक ऑटो में सवार होकर 5 संदिग्ध लोग मार्केट में पहुंचे थे। ड्यूटी के दौरान जब रछपाल सिंह ने उन्हें वहां बैठने से रोका और घर जाने के लिए कहा तो वे ऑटो लेकर वहां से चले गए।
पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय बाद उन्हीं लोगों में से एक व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर वापस आया और उस पर लगातार वार करने शुरू कर दिए। पीड़ित ने अन्याय के खिलाफ इंसाफ की मांग कर रहा है। जांच दौरान सामने आया है कि, पीड़ित सिक्योरिटी गार्ड की आरोपी आकाश से पुरानी रंजिश थी। दिवाली की रात दोबारा रोके जाने से नाराज होकर आरोपी ने उस पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

