स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल, जानें क्या है पूरा माजरा

punjabkesari.in Saturday, Aug 02, 2025 - 06:26 PM (IST)

तरनतारन (रमन): जिला स्तरीय सिविल अस्पताल तरनतारन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का अस्पताल के प्रबंधों का जायजा लिए जाने संबंधी जहां सिविल और पुलिस प्रशासन को पहले ही जानकारी प्राप्त हो चुकी थी। इसके चलते सिविल अस्पताल तरनतारन में उनके पहुंचने से कुछ समय पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेटल डिटेक्टर तो लाए गए पर समय की हेर-फेर और कमी को लेकर उन्हें इंस्टॉल न करते हुए वापिस भेज दिया गया। उसे देखते हुए मंत्री की सुरक्षा को लेकर कई तरह की चर्चाएं मौके पर होती देखी गई। 

शुक्रवार को करीब 12:30 बजे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा सिविल अस्पताल तरनतारन पहुंचने संबंधी कवरेज के लिए मीडिया को बुलाया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के घर शोक व्यक्त करने के लिए रुक गए।

PunjabKesari

सिविल अस्पताल तरनतारन में पुलिस प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की थी। दोपहर करीब 1 बजे जब स्वास्थ्य मंत्री का काफिला सिविल अस्पताल पहुंचने वाला था, तो पंजाब पुलिस एक छोटे ट्रक में मेटल डिटेक्टर उपकरण लाकर उसे लगाने की प्रक्रिया शुरू करती दिखाई दी। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने इस मेटल डिटेक्टर को लगाने से रोक दिया। जिसके बाद कर्मचारी तुरंत इस मेटल डिटेक्टर को ट्रक में लादकर वापस ले गए। कुछ देर बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का काफिला सिविल अस्पताल पहुंचा, हालांकि उनके साथ भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद थे पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सार्वजनिक स्थान पर मेटल डिटेक्टर न लगाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

बीते समय की अगर बात करें तो इस अस्पताल में कई अपराधी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता है द्वारा फरार होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इस बारे में बात करते हुए स्थानीय एस.पी. बलजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के दौरे के दौरान सिविल अस्पताल में मेटल डिटेक्टर लगाए जाने थे पर समय की कुछ कमी और हेरफेर हो जाने के कारण नहीं लगाया गया। उन्होंने बताया कि मंत्री की आमद को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और वे सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News