गुरू नानक देव अस्पताल में सुरक्षा कर्मचारी ने महिला डॉक्टर के साथ की छेड़छाड़

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 07:28 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत/जशन): गुरु नानक देव अस्पताल में डॉक्टरों की सुरक्षा राम भरोसे है। सर्जरी विभाग में एम.एस. कर रही डॉक्टर से अस्पताल के ही एक सुरक्षा कर्मचारी ने अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है। घटना के उपरांत अस्पताल में मैडीकल की पढ़ाई कर रही छात्राओं में खौफ का माहौल है। थाना मजीठा की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कर्मचारी के खिलाफ धार 354 तथा 354-ए के अंतर्गत छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सर्जरीकल वार्ड में कार्यरत एक महिला डॉक्टर वार्ड की ओर जा रही थी। जैसे ही वह गुरु नानक देव अस्पताल के गल्र्स हॉस्टल के सामने स्थित पार्किंग में पहुंची तो वहां अंधेरे में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया। इस शख्स ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। महिला डॉक्टर उसे धक्का मारकर वहां से भागी। इसके आधे घंटे बाद एक अन्य महिला डॉक्टर इसी रास्ते से वार्ड की ओर जा रही थी, उसके साथ भी छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। 

थाना मजीठा रोड की पुलिस द्वारा मामले की जांच करने उपरांत पाया गया कि डॉक्टरों से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति पंजाब एक्स सॢवसमैन पैस्को कंपनी का कर्मचारी है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वर्णनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा पैस्को कंपनी को ही अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। सुरक्षा कर्मचारी ही ऐसी घटिया हरकत करेंगे तो आम जनता का क्या होगा।

Vaneet