Lovers को इस हालत में देख उड़े लोगों के होश, ऐसे बंधे हुए थे हाथ

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 05:59 PM (IST)

धूरी: रणीके नहर गांव हसनपुर नजदीक नहर में से प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के हाथ एक दूसरे के साथ बांध हुए थे। मृतकों की पहचान कुलविन्दर सिंह काला पुत्र करनैल सिंह और वीरपाल कौर पत्नी बबलू निवासी बडरुखां के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 26 -27 साल बताई जा रही है।

लड़का -लड़की गांव बडरुखां में एक ही गली के निवासी थे। वीरपाल जो कि शादीशुदा थी, जिसके पास एक चार साल का बच्चा भी है। थाना धूरी अधीन पड़ते रणीके चौंकी के इंचार्ज धर्मपाल सिंह के  अनुसार इन दोनों के काफ़ी समय से प्रेम संबंध थे। उन्होंने और बताया कि दोनों परिवारों का आपसी झगड़ा चल रहा था। मामला पंचायत के पास पहुंचा तो पंचायत ने राज़ीनामा करवा दिया था। मृतक लड़की अपने मायके बरनाला चली गई। आज कुलविन्दर सिंह और वीरपाल कौर ने बरनाला से आने के बाद इस घटना को अंजाम दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल धूरी में रखे गए हैं। परिजनों के बयान दर्ज करके 174 की कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News